Top News

एकतरफा प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा, 30 फीट ऊंचाई पर चढ़ी लड़की बोली 'मेरी शादी करवाओ'

उत्तर प्रदेश न्यूज21

नई दिल्ली:प्यार में कई लड़कों को हद पार करते देखा होगा, लेकिन किसी लड़की का प्रेमी के लिए ड्रामा कम ही देखने को मिलता है. ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के इंदौर में दिखा. जहां परदेशीपुरा इलाके में कल रविवार देर शाम एक युवती ने जीएंट्री बोर्ड पर चढ़कर हंगामा किया. करीब एक घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे में लड़की ने कहा कि जब तक प्रेमी को नहीं बुलाओगे, वो नीचे नहीं उतरने वाली. करीब साढ़े सात बजे परदेशीपुरा क्षेत्र के MR-4 स्थित 30 फीट के जीएंट्री बोर्ड पर युवती चढ़ गई थी. प्रेमी से मिलने की बात कहते हुए बोर्ड के ऊपर ही बैठकर मोबाइल चलाती रही. एकतरफा प्यार में युवती ने प्रेमी से शादी की बात की थी. जिस पर युवक के मना करने पर युवती सड़क पर बने साइन बोर्ड पर चढ़ गई और हंगामा करने लगी.

 पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा

इस हंगामे के दौरान इलाके में काफी भीड़ जमा हो गई थी.जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर युवती से नीचे उतरने को कहा. जिस पर युवती ने कहा कि जिस लड़के से वो प्यार करती है, वह शादी के लिए मना कर रहा है. जब तक लड़का शादी के लिए हां नहीं करता, नीचे नहीं उतरूंगी.शादी करवाने की बात पर युवती मानी और बोर्ड से नीचे उतर आई. परदेशीपुरा थाना टीआई अशोक पाटीदार ने बताया युवती को नीचे उतारने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है. उन्होंने बताया कि लड़के से एकतरफा प्यार के चक्कर में युवती जीएंट्री बोर्ड पर चढ़ गई थी. जानकारी मिली है कि लड़का बालिग है लेकिन शादी के लिए राजी नहीं है. लेकिन युवती उससे शादी करने के लिए कह रही थी.

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने