रोहित कुमार सविता उत्तर प्रदेश न्यूज़21
उन्नाव (मौरावां):मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिलौली पहुंचे डिप्टी सीएमओ ने आशा बहुओं द्वारा स्टाफ नर्स तथा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पर लगाए गए आर्थिक शोषण के आरोप की जांच किया। आशाओं ने लामबंद होकर कहा पी०एच०सी में नर्स प्रशव के दौरान रूपया न दिलाने पर हम आशाओ को बेइज्जत करती है।दो पक्षों के बीच हुए विवाद को संज्ञान में लेकर जिलाअधिकारी ने पीएचसी हिलौली डिप्टी सीएमओ को भेजा। उन्होंने दोनों पक्षों की जांच करते हुए पूछताछ किया,और आशाओं को तीन दिन के अंदर कार्यवाही का अश्वासन दिया।पीएचसी में बीते रविवार को असरेंदा गांव में तैनात आशा शिवकुमारी गुड्डी देवी पत्नी प्रदीप का प्रशव कराने पीएचसी गई थी।जहां पर स्टाफ नर्स स्मृति जौहरी ने एक हजार रूपये दिलाने के बाद ही प्रशव कराने की बात को लेकर आशा से विवाद हो गया था। बाद में पीएचसी में करीब आधा सैकड़ा आशाबहुए इकट्ठा होकर हो हल्ला करने लगी थी। सभी ने स्टाफ नर्स स्मृति जोहरी व स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी सरोजबाला पर अभद्रता करने डिलेवरी में एक से दो हजार रूपये लेने का आरोप भी लगया था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर सभी आशाओ को शांत कराया था। आशाओ ने सामूहिक रूप से डीएम को शिकायती पत्र पुलिस को सौंप कार्यवाही की मांग किया था।पीएचसी हिलौली में मंगलवार को आक्रोशित आशाओं के शिकायती पत्र को संज्ञान में लेकर जिला अधिकारी ने डिप्टी सीएमओ आर०के गौतम को जांच करने के लिए भेजा। वही डिप्टी सीएमओ ने परिसर में खड़े होकर उग्र आशाओं को शांत कराया,और दोनों पक्षों की अलग-अलग समस्या को सुनते हुए आशाओं को सुलझाने का भरसक प्रयास किया। दो घंटे की गहमा-गहमी के बीच मामला आसान नही हुआ। आशाओं ने कार्यवाही को लेकर सीएमओ की गाड़ी के आगे बैठ गई,और स्टाफ नर्स व एचईओ के खिलाफ कार्यवाही व हटाने की मांग करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाने लगी।बाद में डिप्टी सीएमओ ने आशाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आशाएं अपनी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम का लिखित पत्र लेकर अपनी समस्या उजाकर करें। इसकी जांच हम जिला अधिकारी को देंगे। फिलहाल उन्होंने तीन दिन में कार्यवाही करने का पूरा अश्वासन दिया। तब जाकर आशाओ का आक्रोश कम हुआ,और सभी अपने घर वापस लौट गई।
लगभग 2 घंटे से ज्यादा समय तक रुके रहे डिप्टी सीएमओ ,नतीजा शून्य रहा।
सीएमओ की गाड़ी से आये डिप्टी सीएमओ डिप्टी सीएमओ की गाड़ी के सामने लगभग एक सैकड़ा आशा बाहुएँ लामबंद होकर ई एच ओ सरोज बाला व स्टाफ नर्स स्मरति जोहरी के मुर्दाबाद के नारे लगाए।
डिप्टी सीएमओ आर०के गौतम ने आश्वास दिया उसके बाद आशा बाहुएँ उहापोह की स्थित में रही। वही आशाएं निराश होकर घर लौटी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know