Top News

कार्य बहिष्कार कर धरने में एकजुट हुए बिजली कर्मचारी

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)
औरैया :विद्युत उद्योग के निजीकरण के विरोध में पिछले एक सप्ताह से चल रहा आंशिक विरोध सोमवार को पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार में बदल गया। जिले में कार्यरत सभी कर्मचारियों ने सर्किल कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन में भागीदारी सुनिश्चित की।विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में जिले में कार्यरत 105 कर्मचारियों ने शत प्रतिशत कार्य बहिष्कार कर हिस्सा लिया। उक्त प्रदर्शन पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड नोएडा, मेरठ आदि में सरकार द्वारा निजीकरण किए जाने के संबंध में चल रहा है। प्रभारी अधीक्षण अभियंता एसएल अग्निहोत्री ने बताया कि समिति के पदाधिकारियों व उच्च प्रबंधन के बीच पहली दौर की बातचीत विफल रही है। दूसरे तौर की बातचीत अभी चल रही है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा। बिल जमा करने को भटके उपभोक्ता रोजाना की तरह से पूरे दिन ट्रिपिग की समस्या रही। कखावतू उपकेंद्र से संचालित कचहरी में कई बार बिजली आती जाती रही। जिससे अधिवक्ताओं का काम प्रभावित रहा। शहर व जिले के विद्युत उपकेंद्रों पर काउंटर न खुलने की वजह से उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर पाए। सीओ सुरेंद्र नाथ ने औरैया प्रथम, द्वितीय व देवकली उपकेंद्र, आनेपुर, असेनी आदि का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दिबियापुर डिवीजन असेनी विद्युत उपकेंद्र पर कर्मचारियों ने हड़ताल रखी। बिल जमा करने आए उपभोक्ता व अन्य कार्य से आऐ उपभोक्ताओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ा ।जबकि केंद्र पर पुलिस व राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे। विभाग के महत्वपूर्ण ज्यादातर कार प्रभावित रहे। विद्युत सप्लाई की व्यवस्था संविदा कर्मचारी की देखरेख मे सुचारू रूप से चलती रही। केंद्र पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैनात रही। अजीतमल विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति की कमान तो संभाल ली। किन्तु,बिल जमा करने आने वालों को वापस लौटना पड़ा। शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित करने के शांतिपूर्वक प्रयास में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। अयाना, चपटा एवं अटसू उपकेंद्रों रो पर तैनात संविदा कर्मचारियों से काम निकलवाना शुरू किया है। कार्य बहिष्कार से बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को बिना जमा किये ही वापिस लौटना पड़ रहा है। साथ ही नए कनेक्शन भी नहीं हो पा रहे हैं। कस्बे को 18 घंटे, देहात को 16 घंटे तथा कृषि फीडर को 10 घंटे विद्युत अपूर्ति करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। तहसीलदार सन्ध्या शर्मा ने बताया कि अभी कोई समस्या नहीं आ रही है। उपकेंद्र पर तैनात रहे 13 संविदा कर्मी अयाना उपकेंद्र पर बिजली कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते सोमवार को 13 संविदा कर्मी तैनात रहे। एसआई विजय तिवारी ने बताया कि सातों फीडर सुचारु रूप से संचालित हैं। कैशियर संदेश पाल के न आने से काउंटर बंद रहा। उपभोक्ताओं को मासिक बिल व बकाया जमा करने से निराश लौटना पड़ा। बिधूना के बिजली कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि प्राइवेट कर्मचारियों के जरिए व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही। सुरक्षा की ²ष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। वरिष्ठ लिपिक बृजेंद्र कुमार शाक्य ने कहा कि निजीकरण से सरकार कर्मचारियों का शोषण करना चाहती है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने