Top News

बिजली कर्मियों के कार्य बहिष्कार पर प्रशासन चौकन्ना

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन(AIPA)
औरैया :निजीकरण को लेकर सोमवार को बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार पर प्रशासन ने व्यवस्थाएं चाक चौबंद की है। एसडीएम ने सर्किल कार्यालय पहुंचकर जायजा लिया। निरंतर आपूर्ति के लिए संविदा कर्मियों, राजस्व कर्मियों व आउट सोर्स कर्मचारियों को उपकेंद्रों पर जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
एसडीएम रमेश यादव ने बताया कि जिले में एक कंट्रोल रूम गठित किया गया है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो वह जारी किए गए नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिले के सभी 26 उपकेंद्रों पर नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जनपद क करीब दो लाख किसान, कामर्शियल व घरेलू उपभोक्ताओं को पूर्व की तरह व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम 05683- 249660, 249661 पुलिस कंट्रोल रूम- 9454417385, विद्युत कंट्रोल रूम - 9412741126 के नंबर पर लोग संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم