अजय राजपूत ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)
अजीतमल : विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार एवं हड़ताल किए जाने के एलान के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस विभाग के साथ सभी विद्युत केंद्रों का निरीक्षण कर कार्यरत संविदा कर्मियों की लिस्ट तैयार करवाना शुरू कर दिया है।
रविवार को अजीतमल तहसीलदार संध्या शर्मा ने विद्युत उपकेंद्र अजीतमल समेत अयाना, चपटा और अटसू के विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। उपकेंद्र पर कार्यरत विद्युत विभाग के अधिकारियों एव कर्मचारियों से मुलाकात की हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों के अलावा उपकेंद्रों पर तैनात संविदा कर्मियों की लिस्ट तैयार करवाना शुरू कर दी है, जिससे हड़ताल होने के बाद बिजली सप्लाई पर कोई असर न आ सके। वहीं उपकेंद्रों पर पुलिस की भी तैनाती की गई है, जिससे कोई अनहोनी घटना कारित न हो सके। तहसीलदार संध्या शर्मा ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की सूचना पर निरीक्षण किया जा रहा है। हड़ताल के बाद भी विद्युत सप्लाई सुनिश्चित तरीके से चलाने के लिए संविदा कर्मियों को ये भार सौंपा जाएगा। वहीं पुलिस प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया है। शांति व्यवस्था बनाने के लिए विद्युत उपकेंद्रों पर पुलिस की तैनाती कराई जा रही है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know