Top News

उपकरण जले, रोडवेज डिपो का कार्य बाधित

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)
औरैया :शहर स्थित बस स्टेशन के कई उपकरण हाई वोल्टेज की वजह से फुंक गए। जिससे वर्कशॉप व ऑनलाइन फीडिग के कार्य में दिक्कतें सामने आ रही हैं। जनरेटर से काम चलाया जा रहा है। इस संबंध में विद्युत निगम के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया।डिपो कार्यालयों में अनयिमित बिजली आपूर्ति से काफी दिक्कतें आ रही हैं। पिछले पखवारे हाई वोल्टेज की वजह से फ्यूल आटो मिशन, ईटीएम एवं वर्कशॉप आदि के कई उपकरण फुंक गए। सभी कार्य ऑनलाइन हो जाने की वजह से प्रतिदिन समीक्षा रिपोर्ट भेजनी पड़ती है। कभी वोल्टेज कम की समस्या रहती है तो कभी हाई वोल्टेज बाधा पहुंचाते हैं। 22 सितंबर को फुंके उपकरणों की वजह से वर्कशॉप व कंप्यूटर का कार्य बाधित है। लगातार एक पखवारे से जनरेटर से काम लिया जा रहा है।सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस चौधरी ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया गया।लेकिन अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया। एक्सईएन संतोष कुमार का कहना है कि जानकारी मिली है। जांच कर इस्टीमेट बनवाकर भार निर्धारित किया जाएगा। 15 किलोवाट से ऊपर भार होने पर ट्रांसफार्मर रखवाया जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم