रोहित कुमार सविता उत्तर प्रदेश न्यूज़21
मौरावां उन्नाव:विकासखंड असोहा में गुरुवार को बी आर सी मुख्यालय पर परियोजना निदेशक कार्यालय से आई चार सदस्यीय टीम ने जांच की। टीम ने निष्ठा प्रशिक्षण से संबंधित रजिस्टर चेक किए। वही कार्यालय मे गंदगी देख नाराजगी व्यक्त की।परियोजना निदेशक कार्यालय से आई चार सदस्यीय टीम ने बी आर सी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को परिसर मे गंदगी मिली और किचन मे किताबे रखी देख टीम का पारा चढ़ गया और बी ई ओ सुषमा सेंगर से कार्यालय परिसर मे साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। वही शिक्षक संघ द्वारा फरवरी माह मे हुए निष्ठा प्रशिक्षण मे गड़बड़ी की शिकायत को देखते हुए समस्त अभिलेखों को भी चेक किया। इसके पश्चात उच्च प्राथमिक विद्यालय और
प्राथमिक विद्यालय असोहा का भी निरीक्षण किया और मिड्डेमील सहित उपस्थित पंजिका को देखा जहाँ व्यवस्था सही मिलने पर संतोष जाहिर किया। टीम मे डॉक्टर आर के जायसवाल , रोहित शुक्ल , दिनेश कुमार , ताजदार अब्बास ने रिपोर्ट परियोजना निदेशक को देने की बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know