राज त्रिपाठी उत्तर प्रदेश न्यूज21
कानपुर देहात (रसूलाबाद): जहां सूबे की योगी सरकार और माननीय उच्च न्यायालय तालाबों की भूमि से अवैध कब्जे हटवाए जाने और उनका सुंदरीकरण करवाए जाने को लेकर बेहद गंभीर रुख अपनाए हुए हैं।वहीं खंड विकास की भ्रष्ट तिकड़ी तालाबों से अवैध कब्जे हटाने तथा उनका सुंदरीकरण करवा पाने में नाकाम साबित होती नजर आ रही है। बताते चलें कि ग्राम सभा अमरोहिया के मजरा बेहरापुर स्थित दर्ज राजस्व अभिलेख तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाए जाने की शिकायत तहसील प्रशासन से वहां के ग्रामीणों ने कर तालाब का सौंदर्यीकरण करवाए जाने की गुहार लगाई थी।
जिसके परिपेक्ष में तहसील प्रशासन के द्वारा तालाब की पैमाईश कर भूमि को कब्जा मुक्त कर तालाब का सौंदर्यीकरण किए जाने का निर्देश विकासखंड को किया गया था। जिसमें उक्त तालाब का जियो टैग और स्टीमेट मनरेगा योजना से तो तैयार होकर वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई किंतु भ्रष्ट खंड विकास की तिकड़ी ने अवैध कब्जे दारो को निजी लाभ पहुंचाने की नियति से उक्त तालाब की खुदाई और सुंदरीकरण की सुधी आज तक नहीं ली और तो और हद तो तब हो गई जब उक्त तालाब की खुदाई करवाए जाने के लिए वहां के ग्रामीणों ने माननीय सुब्रत पाठक सांसद से लेकर कई जनप्रतिनिधियों से ग्रामीण गुहार लगा चुके इसके बावजूद भी तालाब की खुदाई नहीं हो सकी जिससे देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि खंड विकास की तिकड़ी को माननीयों का भी अब भय नहीं रहा है। जब इस विषय पर खंड विकास
अधिकारी सच्चिदानंद से वार्ता की गई तो उन्होंने तालाब की खुदाई पानी भरे होने के कारण नहीं हो पाया जो कि एक ही लहजे में उन्होंने बता डाला मानो वह उक्त तालाब का मौके पर भौतिक सत्यापन कर ही लौटे हो जबकि हकीकत यह है कि मौके पर भूमि तो तालाब के नाम पर है पर वहां तालाब जैसी कोई चीज नहीं है तालाब की भूमि पर भैंस जरूर पागुर करती नजर आ रही है। फिर उसमे पानी कहां से आ गया जिस तालाब की भूमि पर ग्राम प्रधान के चहेते दबंगों का अवैध कब्जा जरूर है। जिसको लेकर वहां के ग्रामीणों में भारी जनाक्रोश है।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know