(औरैया)- सहायल कस्बा में इंद्रा कंप्यूटर एजूकेशन ऑफ़ टेक्नोलॉजी में कॉम्पटीशन परीक्षा करवाई जाएगी। यह् परीक्षा प्रति वर्ष दो बार करवाई जाती है।इस कॉम्पटीशन परीक्षा करवाने का मुख्य उददेश्य विद्यार्थियों की योग्यता को जांचना। इस परीक्षा में निन्म स्तर की कक्षा से उच्च स्तर की कक्षा तक के विद्यार्थियों भाग लेते है। यह परीक्षा सौ अंक की होती है जिसमें अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को पूछा जाएगा जिसमें बच्चों के अंकों के हिसाब से उनको प्रतिमाह फीस का प्रावधान रखा जाएगा, यह परीक्षा प्रति वर्ष में दो बार करवाई जाती थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते कुछ परिस्थितियों को स्थगित कर दिया गया था लेकिन अब इस परीक्षा को करवाने का निर्णय संरक्षक-अनुराग सिंह ने लिया है जिसमें उन्होंने बताया है कि परीक्षा के समय यथा संभव प्रयास करवाएं जाएंगे जैसे कि बच्चों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया ,दफ़्ती,पेन आवश्यक चीजों को लाना बाकी मोबाइल बगैरा को परीक्षा के समय लाना वर्जित किया गया है। वहीं परीक्षा के दिन बच्चों को समय से 10मिनट पहले पहुँचना होगा जिससे कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो वहीं पर परीक्षा प्रभारी आर्यन तिवारी परीक्षा की गतिविधियों को नजर में रखते हुए परीक्षा को योजनावद्ध सफल बनाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know