नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन(AIPA)
औरैया: यह ²श्य तो महज उदाहरण हैं। ये नजारे हैं उन राहों के जहां से रोजाना अफसरों का आना-जाना होता है। जब यहीं कूड़ा जलने पर रोक नहीं है तो शहर के अन्य स्थानों का हाल आसानी से समझा जा सकता है। यह स्थिति तब है जब जिले भर में पराली की घटनाओं को रोकने के लिए तैयारी की जा रही है। निकायों के कूड़े निस्तारण की व्यवस्था न होने से खुलेआम कूड़ा जलाया जा रहा। वहीं सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर सुलग रहे हैं। इसलिए यहां एनजीटी के आदेश खुलेआम जल रहे हैं। कोरोना काल में अगर इस तरह की घटनाएं न रुकीं तो प्रदूषण बढ़ने से मरीजों का ग्राफ दोगुना तक बढ़ सकता है। इसके अलावा प्रदूषण से फेफड़ों की बीमारियां, अस्थमा, कैंसर, जैसी बीमारियां अपनी चपेट में ले लेंगी। एनजीटी के आदेश हैं कि सड़क पर कूड़ा नहीं जलाया जा सकता। नगर पालिका द्वारा कूड़े जलाने के घटनाओं को रोकने के लिए सख्ती से पालन कराने की जरूरत नहीं समझी है। यही वजह है कि शहर की सड़कों पर बेखौफ कूड़ा जल रहा है तो इससे निकलने वाला धुआं जहर घोल रहा है। धुएं में कई खतरनाक तत्व सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो रहे हैं। पालिका प्रशासन इन घटनाओं को जानते हुए भी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। सफाई निरीक्षक मनोज सिंह निगोटिया का कहना है कि कूड़ा जलाने की घटनाओं को रोका जाएगा। ²श्य एक:समय-सुबह 09.30 बजे। स्थान- सदर बाजार होमगंज। बाजार में दुकाने खुल रहीं थी, धीरे-धीरे बाजार खुल रहा था, दुकानदार झाड़ू लगाकर कूड़ा बाहर फेंक रहे थे। एक साथ पर कूड़े के साथ प्लास्टिक की बोरियां, कागज को आग लगा दी गई। आग लगने के बाद तेज धुंआ उठा तो लोग बचकर निकलते हुए आंखें मलते निकल रहे हैं। इस ओर कोई भी ध्यान देने वाला नहीं था। ²श्य दो :समय-दोपहर 3.45 बजे। स्थान- शहर से जालौन की ओर जाने वाली रोड पर। यहां सड़क के किनारे खुले में कूड़े के ढ़ेर जमा किए गए हैं। हालांकि पालिका ने अपर मुख्य सचिव को देखते हुए सड़क के किनारे कई स्थानों से कूड़ा का ढ़ेर एक स्थान पर कर दिया हैं। यहां सुबह से शाम तक कूड़े के ढ़ेर सुलगते रहते हैं। जिसके धुएं से स्थानीय राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। रोजाना ही ऐसे ही कूड़ा जलता है। कोटकूड़ा जलाने पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है। अगर ऐसा है तो हम नोटिस भेजेंगे। नगर पालिका को भी पत्र भेज कर सख्ती से नियम का पालन कराने के लिए कहा जाएगा।
इमरान अली, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वर्जन-
खुले में कूड़ा जलाने की इजाजत किसी को नहीं है। जिन स्थानों पर कूड़ा जलाया गया है उनको नोटिस भेजा जाएगा और जुर्माने की कार्रवाई भी करेंगे। इस संबंध में नगर निकाय को भी पत्र लिखेंगे कि इस तरह कूड़ा जलाने की घटनाओं को रोका जाए।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know