नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया : सदर विकासखंड के ग्राम पुर्वा रहट के ग्रामीणों ने कुछ लोगों की ओर से दुर्गा माता मंदिर की जगह पर कब्जा किये जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कई बार वह शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।गांव के रामप्रकाश, शिवनारायण, अमर सिंह, गोपाल दास, सुरेश बाबू, देवी सिंह के अलावा आधा सैकड़ा हस्ताक्षयुक्त एसडीएम सदर रमेशचंद्र यादव को दिये शिकायती पत्र में बताया कि कुछ लोग गांव में बने मंदिर पर कब्जा करने की नियत बनाये हुए हैं। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस से लेकर
विभागीय अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन लोगों ने बताया कि जब वह लोग कब्जा करने से मना करते हैं तो वह लोग झगड़ा पर आमदा हो जाते हैं। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know