Top News

उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की सदर तहसील में पदाधिकारियों का चयन हुआ

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21

औरैया: तहसील परिसर में राजस्व संग्रह अमीन संघ की बैठक का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की सदर तहसील का गुरुवार को पदाधिकारियों का चयन हुआ।जिसमें संगठन की सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी एवं प्रांतीय उपमंत्री प्रमोद अवस्थी की उपस्थित में कार्यकारिणी का गठन किया गया।पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष ने शपथ दिलाई। फूल मालाओं के साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार दीक्षित, मंत्री अनुज
कुमार, उपाध्यक्ष अरविद कुमार पाल, संगठन मंत्री चित्रप्रकाश, कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, अंकेक्षक दिलीप कुमार और संरक्षक रमाकांत तिवारी को नामित किया गया। पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने