*कोंच में नहर में युवक ने लगाई छलांग, डूबने से मौत*
सौरभ त्यागी जालौन
कोंच(जालौन) शराब पीकर नहर में नहा रहे व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार नया पटेल नगर नहर कॉलनी निवासी करीब 35 बर्षीय अजीत पुत्र बच्चूलाल तहसील कार्यालय में प्राइवेट काम करता था।बताया गया की सोमवार की सुबह उसने घर पर आये रिश्तेदारों के साथ बैठकर शराब पी और फिर शराब के नशे में करीब 10 बजे वह एट तिराहे पर नहर में नहाने पहुँच गया जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।उक्त घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इमरान खान पुलिसबल के साथ मौके पर पहुँचे और नहर में से शव को बाहर निकलवाया जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के 17 बर्षीय पुत्री नैंसी,14 बर्षीय पुत्र भुवनेश्वर व 11 बर्षीय पुत्र आयुष हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know