*भदारी के पास बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर, दो की दर्दनाक मौत*
*रिपोर्ट :- सौरभ त्यागी जालौन*
कोंच(जालौन) उरई रोड पर कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनयारा और भदारी के बीच बोलेरो और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।मरने बाले दोनों आपस में चचेरे भाई थे। सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ कोतवाल इमरान खान मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कोंच सीएचसी लाया गया।वहीं सूचना मिलने पर दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया।पुलिस ने बताया कि बाइक चलाने वाला युवक हेलमेट लगाए था
लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट भी चकनाचूर हो गया।घटना के मुताबिक रविवार की रात करीब 8 बजे कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम करयावाली निवासी चचेरे भाई दिनेश उम्र 32 पुत्र नारायण दास प्रजापति तथा रामकिशोर उम्र 30 पुत्र मंगली प्रसाद उरई से अपने गांव वापस लौट रहे थे तभी ग्राम पनयारा व भदारी के बीच उनकी बाइक में सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पीआरबी 112 पुलिस व कोतवाली पुलिस को सूचना दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाकर दोनों के शवों को कोंच सीएचसी भिजवाया।वहीं सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी सीएचसी आ गए थे जिनका रो रो कर बुरा हाल है।वहीं फिलहाल बोलेरो के मालिक का पता अभी नहि चल सका है।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know