वाहन चेकिंग लगाकर चार बाइकों को किया सीज।
रिपोर्ट महेन्द्र सिंह जालौन
हदरुख
तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक के डॉक्टर यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत कुठौंद थाना अंतर्गत हदरुख चौकी प्रभारी गोकुल सिंह ने वाहन चेकिंग चलाकर 4 बाइकों को सीज किया तथा जो लोग हेलमेट नहीं लगाए हुए थे उनसे जुर्माना वसूला तथा कुछ लोगों को हिदायत दे कर छोड़ दिया है।
हदरुख चौकी प्रभारी गोकुल सिंह ने कहा है कि सड़क सुरक्षा के चलते आप लोग जब भी घर से निकले तो हेलमेट लगाकर एवं मास्क लगाकर घर से निकले जिससे आप चेकिंग से ही नहीं बल्कि दुर्घटना से भी बच सकते हैं हेलमेट चेकिंग के लिए नहीं अपनी सुरक्षा के लिए जरूर पहने और देश के एक समझदार नागरिक बने।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know