मैन मार्केट में कपङे की दूकानें खोलकर कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
विधूना:प्रदेश सरकार द्वारा जहाँ आम जनता और दूकानदारों की आर्थिक स्थित कमजोर होती देख जहां साप्ताहिक २ दिवसीय लोकडाउन समाप्त कर मात्र साप्ताहिक बन्दी को पूर्ण रुप से लागू किए जाने का फरमान जारी किया गया है।तो वही औरैया जनपद की नगर पंचायत बिधूना द्वारा भी एक दिन गली-गली हर बाजार में लाउडस्पीकर से दूकानदारों को दूकाने बन्द रखने तथा आम जनता को दैनिक आवश्यकताओं की सभी जरुरी वस्तुए एक दिन पूर्व ही खरीदने का आग्रह किया जाता रहा है। लेकिन आज जब साप्ताहिक बन्दी शनिवार को बाजार पूरी तरह बन्द रहना था तो ऐसे में कस्वा के फीडर रोड स्थित रेडीमेड दूकानदारों के हौंसले इतने बुलन्द है कि वो मैन मार्केट में कपङे की दूकानें खोलकर कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे हैं यह सब मात्र थाना कोतवाली से 200 से 500 मीटर की दूरी पर हो रहा है। हालांकि इस सम्बन्ध में कुछ अन्य दूकानदारों बे बताया भैया पुलिस हमारा तो बन्द दूकान का भी चालान काट देती रही है। लेकिन ये पहुँच वाके लोग है। इसलिए इनकी दूकानें खुलवाई जाती है।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार इस मामले पर इतना बेखबर क्यों है क्या कुछ तय शुदा मामला है या कुछ से दोस्ती निभाई जा रही है। भाई अगर नियमों की धज्जियां ही उङाई जानी हैं तो क्यों दिखावा कर रहे हो भेदभाव क्यों या तो सवकॊ दूकाने खोलने दो या फिर जिनकी खुली है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
देखते हैं जिम्मेदार इस पर कब तका आंखे मूंदे रहते हैं और क्या सफाई देते हैं। इस सम्बन्ध में दो अधिकारियों से वार्ता करने का प्रयास किया गया लेकिन उनकी काल रिसीव नहीं हुई ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know