Top News

आय न होने कारण मानसिक तनाव में आकर दो युवतियों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

बेटी की मौत के बाद भाई की आंखों से आंसू रुक ही नहीं रहे

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन

कानपुर:लॉकडाउन के समय में नौकरी छूट जाने से आहत विजय नगर गल्लामंडी निवासी कृष्णकांत सिंह की 30 वर्षीय पुत्री श्रद्धा ने शुक्रवार रात फांसी लगा ली। युवती का छोटा भाई अभिषेक जब सुबह सोकर उठा तो उसे घटना का पता लगा। बेटी की मौत के बाद भाई की आंखों से आंसू रुक ही नहीं रहे थे। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

बेटे ने बताया कैंसर से जूझ रहे हैं पिता

मृतक श्रद्धा के छोटे भाई अभिषेक ने बताया कि पिता का इलाज बनारस स्थित टाटा कैंसर हॉस्पिटल से हो रहा है। 15 सितंबर को ही मां सुधा, पिता के साथ बनारस चली गई थीं। दीदी दिल्ली की एक कंपनी में मैनेजर थीं। लॉकडाउन में उनकी नौकरी छूट गई थी। काफी प्रयास के बाद भी नौकरी न मिलने से वह तनाव में आ गईं और शुक्रवार देर रात उन्होंने फांसी लगा ली। थाना प्रभारी रणबहादुर सिंह ने बताया कि युवती के फांसी लगाने की जानकारी स्वजनों ने दी है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने