Top News

एसपी से बार्ता करते ब्राह्म समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित

ब्राह्मण समाज ने भरी हुंकार,उत्पीड़न किसी समाज का बर्दाश्त नहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश न्यूज 21 नवनीत गुप्ता
औरैया:ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने 9 सितंबर को हुई प्रमुख व्यवसाई कैलाश नारायण दीक्षित नृशंस हत्या को लेकर कठोर कार्रवाई का प्रस्ताव एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें समिति के महासचिव अमित राज , केके लवानिया  व रामू तिवारी शामिल थे। मिलकर रखा। जिस पर पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस संबंध में कमला लाज औरैया में एक प्रेस वार्ता संपन्न हुई। जिसमें ब्रह्म समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने कहा कि उनके संगठन का उद्देश्य है कि ब्रह्म समाज को संगठित कर दूसरे समाजों  से समन्वय स्थापित कर एक आदर्श समाज की स्थापना करनि है। केवल ब्राह्मण ही नहीं  किसी भी समाज का उत्पीड़न वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। श्री दीक्षित ने कहा कि दिनोंदिन उत्तर प्रदेश की स्थिति खराब होती जा रही है। जिससे आम आदमी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। जिस पर तत्काल नियंत्रण होना अति आवश्यक है। कहा कि इस संबंध में समिति का एक प्रतिनिधि मंडल अतिशीघ्र प्रदेश की मुख्यमंत्री से भेंट करने के उपरांत नियंत्रण के संबंध में एक महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान करेगा। तथा औरैया में हुई कैलाश नारायण दुबे की हत्या व मनोज दुबे की हत्या के अलावा प्रदेश में हो रही ब्राह्मणों की हत्या पर विशेष चर्चा पर चर्चा करेंगे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने