अब पीएचसी पर भी मिलने लगीं होम्योपैथिक दवाएं
अजय राजपूत आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
फफूंद :कस्बा के ककोर मार्ग स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों के अभाव की वजह से साधारण बीमारी में भी पीड़ित मरीजों को अन्य कस्बा व जिला अस्पताल के लिए भटकना पड़ता था। इस परेशानी को प्रमुखता से खबर में प्रकाशित किया गया था। जिसका संज्ञान लेकर पीएचसी में दो चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है। अब महिला होम्योपैथिक चिकित्सा की सलाह व दवाएं भी मरीजों को दी जा रही हैं।विगत दिनों चिकित्सक विहीन अस्पताल की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। डॉ. रीनी को अस्पताल में तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा होम्योपैथिक चिकित्सा की व्यवस्था कस्बा में न होने की वजह से परेशान मरीजों को चिकित्सक की तैनाती से राहत मिली है। प्रशासन ने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. शशिराज सक्सेना को पीएचसी में तैनात कर दिया है। सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार मरीजों को सलाह व दवा कस्बा में ही मिलेगी। साधारण इलाज के लिए अब लोगों को अन्य कस्बों व जिला अस्पताल तक नहीं भटकना पड़ेगा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know