Top News

कुख्यात अपराधी वसीम बंटा समेत 8 पर गैंगस्टर

कुख्यात अपराधी वसीम बंटा समेत 8 पर गैंगस्टर

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन
कानपुर:कुख्यात अपराधी कर्नलगंज निवासी 50 हजार के इनामी वसीम उर्फ बंटा व उसके साथी पर नजीराबाद पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसके अलावा बजरिया और कलक्टरगंज पुलिस ने भी तीन-तीन शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर लगाया है।चार महीने पहले एसटीएफ ने बंटा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस पर हत्या, लूट और हत्या के प्रयास के तीन दर्जन केस दर्ज हैं। नजीराबाद इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि वसीम और उसके साथी शुभम सिंह पर गैंगस्टर लगाया गया है।बजरिया इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि शातिर बदमाश अख्तर, नसीम अहमद उर्फ चंदू व परवेज चिकना पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। कलक्टरगंज पुलिस ने बउआ लोडर उर्फ मोहम्मद उस्मान, वसर और अफरोज पर गैंगस्टर लगाया है। 
वसीम बंटा व उसके भाई नईम पर आपराधिक केस दर्ज होने के बावजूद उनके पासपोर्ट बन गए थे। वसीम ने 2019 में पासपोर्ट का नवीनीकरण भी कराया था। इसमें कर्नलगंज पुलिस ने उसके पक्ष में रिपोर्ट लगाई थी।
जिसमें तत्कालीन इंस्पेक्टर कर्नलगंज, एक दरोगा और एलआईयू के एक इंस्पेक्टर की भूमिका पाई गई थी। पिछले कई महीने से जांच एसपी साउथ के पास है लेकिन पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم