नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया:जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। मंगलवार को संक्रमण की चपेट में सैफई में एक की मौत हो गई। 74 नए संक्रमित मिले। यह अभी तक की सबसे ज्यादा संख्या रही। कोरोना से अभी तक 20 लोगों की जान जा चुकी है। जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों में अब तक सबसे अधिक 74 मरीज मंगलवार को मिले हैं। अभी तक 2070 संक्रमित सामने आ चुके हैं। मंगलवार को 20 मरीजों के ठीक होने से जिले में ठीक होने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या 1656 हो गई है। जिले में अब एक्टिव केस 394 हो गए हैं। मंगलवार को जिले के निवासी कोरोना संक्रमित की मृत्यु सैफई में हुई।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में 1109 सैंपल लिए, जिसमें आरटीपीसीआर के कुल 461 और एंटीजन के कुल 648 सैंपल शामिल हैं। जिले में अब तक आरटीपीसीआर के कुल 39358 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें 37219 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक ट्र-नेट के 1764 सैंपल लिए जा चुके हैं। जबकि एंटीजन के 31069 सैंपल लिए जा चुके हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know