स्काउट गाइड ने शांति दिवस पर बांटे मास्क
अजय राजपूत आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया: अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के मौके पर स्काउट गाइड ने सड़को पर निकल कर कोविड-19 से बचाव को लेकर मास्क बांटे और लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन स्काउट गाइड की जिला मुख्यायुक्त अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान के निर्देश पर किया गया।जिला स्काउट अरुण त्रिपाठी, प्रदीप त्यागी, महेंद्र शुक्ला, ललित शर्मा, अनुभव, गौरव, विशाल, अभिषेक ने मास्क लगाकर सड़को पर निकलकर लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक किया। कहा कि इस बीमारी से डरकर नहीं डटकर मुकाबला करना है, इसलिए मास्क पहने।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know