Top News

एक चिकित्सक के सहारे रहे 315 मरीज, आधे बिना उपचार के लौटे

एक चिकित्सक के सहारे रहे 315 मरीज, आधे बिना उपचार के लौटे

अजय राजपूत आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया:50 शय्या जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को मंगलवार को स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं, कई मरीजों को बिना इलाज के ही घर लौटना पड़ा है। वजह यह रही कि अस्पताल में मरीजों के परीक्षण की जिम्मेदारी सिर्फ एक चिकित्सक पर थी। पर्चा काउंटर के कर्मचारी के अनुसार आज 315 नए पर्चे बनाए गए। जबकि लगभग 30 पुराने पर्चों पर भी मरीजों ने परीक्षण कराया।50 शय्या अस्पताल में पिछले दिनों स्थानांतरण के बाद यहां एक महिला चिकित्सक को छोड़कर सिर्फ चार चिकित्सक ही हैं। मंगलवार को कोई रात की ड्यूटी कर दिन में छुट्टी पर तो दूसरा इमरजेंसी वार्ड में था। इधर, सीएमएस डॉ. लाखन सिंह के छुट्टी पर रहने से इस पद की जिम्मेदारी डॉ. पीके कटियार के कंधों पर थी। प्रभारी सीएमएस डॉ. पीके कटियार ने बताया कि जिला अस्पताल में चिकित्सकों का अभाव है, जो चिकित्सक रात के समय ड्यूटी करेगा वह दिन में ड्यूटी करने में असमर्थ रहता है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم