सांड़ ने महिला को पटक कर मार डाला
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
रुरुगंज (औरैया)। गांव विजोड़ा में खेत पर जा रही महिला को सांड़ ने पटक-पटक कर लहूलुहान कर दिया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।गांव विजोड़ा निवासी सोमवती (58) पत्नी स्व. राजकुमार सोमवार की रात सात बजे खेत पर जा रहीं थी। रास्ते में एक सांड़ ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई। इससे पहले कि लोग महिला को बचा पाते। सांड़ ने महिला को कई बार उठाकर पटका। किसी तरह लोगों ने सांड़ को भगाया और महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पुत्र प्रमोद कुमार ने इसकी जानकारी चौकी इंचार्ज मनीष कुमार को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, इलाकाई लोगों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा जानवरों के आतंक से लोग परेशान हैं। आए दिन ये जानवर किसी न किसी को घायल देते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी आवारा जानवरों से निजात नहीं मिल रहा है। लोगों ने आवारा जानवरों को पकड़कर अस्थायी गोशाला में रखे जाने की मांग की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know