औरैया में क्यूटरा गांव के प्रधान की गाड़ी ब्लॉक ऑफिस परिसर में खड़ी थी. इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गाड़ी से 200 और 500 के नकली नोटों के बंडल बरामद किये।
नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21
औरैया:औरैया जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रधान की गाड़ी की तलाशी लेने पर एक डिब्बे से 500 और 200 के नकली नोट बरामद हुए. तलाशी तब ली गई जब गाड़ी ब्लॉक परिसर में खड़ी थी. इसी दौरान मुखबिर ने पुलिस को नकली नोट के बारे में सूचना दी. सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर गाड़ी की तलाशी ली, तो अंदर एक गत्ते के डिब्बे से नकली नोट के बंडल बरामद हुए।
पुलिस ने जैसे ही डिब्बे को खोला, अंदर नकली नोट के बंडल को देखकर हैरान रह गई. डिब्बे के अंदर 500 और 200 के नकली नोट की गड्डियां रखी हुई थीं. पुलिस ने ड्राइवर एवं एक अन्य शख्स को हिरासत में लेकर कोतवाली गई. दोनों से पूछताछ जारी है. गाड़ी मालिक प्रधान को भी पुलिस ने बुलाकर पूछताछ की है. गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है।
प्रधान समेत 3 लोगों से पूछताछ
जानकारी के मुताबिक गाड़ी क्यूटरा गांव के प्रधान की है. जिसमें नकली नोट के रखे होने की सूचना मुखबिर ने इंडियन ऑयल चौकी पुलिस को दी थी. पुलिस आगे की छानबीन में जुटी हुई है. प्रधान समेत अन्य दोनों से पूछताछ जारी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोटों की यह खेप कहां से लाई गई. और आगे इसको लेकर क्या योजना थी. मामले की सूचना जिले के आला पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है.एसपी ने कहा कि मामले की जांच जांच की जा रही है. फिलहाल अभी कुछ ज्यादा नहीं कहा जा सकता है. प्रधान की गाड़ी से नकली नोटों के बंडल बरामद हुए हैं
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know