Top News

औरैया में तीन मंजिल से गिरकर युवक की मौत

औरैया में तीन मंजिल से गिरकर युवक की मौत

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज 21
रुरुगंज (औरैया):रुरुगंज चौकी क्षेत्र के गांव ऐली निवासी दीपक (22) पुत्र राजाबाबू की भगवान नगर रुड़की उत्तराखंड में तीन मंजिला मकान की छत से गिरकर मौत हो गई। वह सैनिटाइजर कंपनी में काम करता था। सोमवार को सुबह 8 बजे अपनी ड्यूटी पर जा रहा तभी तीन मंजिल के छज्जे से अचानक गिर जाने से मौत हो गई, जिससे आनन फानन में परिजनों को सूचना दी जिससे परिजनों में कोहराम मच गया और गांव से परिजन रुड़की के पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि दीपक रक्षाबंधन में रुड़की से घर आया था। इसके बाद 16 अगस्त को वापस चला गया था। परिजनों से दिवाली पर आने को कह रहा था। मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। अभी शव नहीं पहुंचा था।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم