बेला-(औरैया)-बेला थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की पूर्व सूचना थाना बेला थाना अध्यक्ष पप्पू सिंह ने नगर के संभ्रांत लोगों को जानकारी दे दी थी। नगर के हिंदू और मुस्लिम समाज के संभ्रांत लोगों को थाना परिसर में थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान,आंगनवाड़ी,कार्यकर्ता,प्रधानाचार्य,लेखपाल,चौकीदार लोंगो को बुलाया गया था। अध्यक्षता में बैठक का आयोजन में थानाध्यक्ष पप्पू सिंह उपनिरीक्षक संजीव यादव, सिपाही शुभम सिंह उपस्थित रहे। वहीं थानाध्यक्ष ने मोहर्रम व गणेश चतुर्थी त्योहारों को लेकर किसी भी प्रकार से अन्य जाति विशेष की कोई टिप्पड़ी न की जाए और न ही कोई भी जुलूस बगैरा निकाला जाए अगर इस प्रकार से कोई व्यक्ति उल्लंघन करता है तो उस व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। कमेटी में आई शिकायतों का भी निस्तारण किया गया। सबसे बड़ी बात ये है कि उन्होंने देश मे चल रही महामारी बीमारी कोविड-19 पर लोंगो को विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए सभी लोग लगभग एक एक मीटर की दूरी बनाकर के बैठें मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग जरूर करें उन्होंने बताया है कि गाँव गली घरों में भी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें जिससे कि देश मे फैल रही महामारी बीमारी कोविड-19 से बचें और दूसरों को भी बचाइए यदि आप सुरक्षित है देश सुरक्षित है।
बेला थाने में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
अनुराग सिंह (संपादक)
0
Tags
औरैया

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know