पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र होती हैं - प्रबन्धक अक्षय पाण्डेय
सहार स्थित स्वामी विवेकानन्द इण्टर कॉलेज में प्रबंध समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं उप प्रबंधक राजकुमार अवस्थी ने फीता काटकर निःशुल्क "शिव-गंगा बुक बैंक" का उद्घाटन किया । भौतिकी प्रवक्ता रामेन्द्र सिंह कुशवाहा की संकल्पना से स्थापित इस बुक बैंक का नामकरण विद्यालय के संस्थापक शिव कुमार पाण्डेय एवं पूर्व प्रबंधक गंगा कुमार पाण्डेय की स्मृति को संजोए रखने के उद्देश्य से किया गया है । मुख्य अतिथि अवस्थी जी ने कहा कि तकनीक ने भले ही ज्ञान के क्षेत्र में क्रांति ला दी है परंतु पुस्तकें आज भी विचारों के आदान-प्रदान का सबसे सशक्त माध्यम है । प्रबंधक अक्षय पांडे ने बताया कि पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र होती हैं अच्छी पुस्तकें पास होने पर हमें मित्रों की कमी महसूस नहीं होती है । प्रधानाचार्य किशोर कुमार ने कहा कि अच्छी पुस्तकें हमारा सही मार्ग प्रशस्त करती हैं । रामेन्द्र सिंह कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से अतिरिक्त/परित्यक्त पुस्तकों को विद्यालय में दान करने की अपील की है जिससे विद्यालय के सैकड़ों वंचित बच्चों को निशुल्क प्रदान की जा सके । जो उनके बेहतर भविष्य को संवारने में मददगार साबित होंगी ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know