● *मुलायम सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ी*
● लखनऊ के मेदांता अस्पताल में कराए गए भर्ती
लखनऊ:-- समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबियत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की निगानी कर रही है। मेदांता के डॉक्टरों के मुताबिक, मुलायम सिंह की हालत फिलहाल ठीक हैं। मालूम हो कि मुलायम सिंह को तकरीबन एक महीने पहले पहले भी मेदांता में भर्ती कराया गया था
उस वक्त उन्हें पेट से संबंधित कुछ समस्या थी
मेदांता के डायरेक्टर राकेश कपूर ने बताया है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुवार रात से अस्पताल में एडमिट किया गया है। उनका पेट से संबंधित मामले में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी तबियत फिलहाल ठीक हैं। पेट में कुछ समस्या होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल लाया गया है। राकेश कपूर के मुताबिक, मुलायम को यूरिनल इंफेक्शन की भी शिकायत है। उनका कोरोना टेस्ट कराया गया है जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विकास सिंह कुशवाहा पत्रकार
सम्पर्क सूत्र- 9759153285
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know