Top News

घर से नाराज होकर गए युवक को पुलिस ने सकुशल किया सुपुर्द

रिपोर्ट:-महेन्द्र सिंह जालौन

चुर्खी जालौन
चुर्खी पुलिस ने आज खोये हुए युवक को सकुशल परिवार को सौंपा युवक ने बताया कि नाराज होकर घर से चला गया था जिसको लेकर घर बालो ने काफी खोज की जब छात्र का कोई पता नही चला तो परिजनों ने थाना में गुशुद्गी की रिपोर्ट दर्ज करा दी पुलिस सक्रिय हुई तो युवक को सह कुशल बरामद कर परिजनों को सौप दिया।पुलिस की फौरन कार्यवाही से परिजनों और क्षेत्र में काफी शुखद एहसास है।
गांव बाबई से युवक शिवम पाल पुत्र बिक्रम पाल 28 जुलाई को घर से बिना बताये गुस्से में चला गया था।काफी समय बाद तक जब युवक घर नही लौटा तो परिजनों ने खोज शुरू कर दी।लेकिन उसका कोई अता पता नही चलने पर परिजनों ने 31 तारीख को चुर्खी थाना में गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज करा दी।जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई तो प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में पुलिस ने गायब युवक की खोज बिन शुरू कर दी और प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने गायब युवक को सह कुशल बरामद कर लिया पूछ ताछ में उसने बताया कि वह गुस्सा होकर जालौन चला गया था।इंसपेक्टर अनिल कुमार ने सह कुशल मिले युवक को परिजनों को सौप दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने