Top News

ग्रामीणों ने मनरेगा की मजदूरी न मिलने के संबंध में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

उत्तर प्रदेश न्यूज़21 
ब्यूरो चीफ जालौन सौरभ त्यागी

कालपी जालौन
आज महेवा ब्लाक के ग्राम मंगरोल के मजदूरों ने उप जिलाधिकारी कालपी को मजदूरी ना मिलने के संबंध में ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि हमारे गांव में कोरोना महामारी को देखते हुए लॉकडाउन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत काम किया गया था लेकिन अभी तक हम लोगों द्वारा किए गए कार्य का पैसा नहीं मिला है जबकि सरकार द्वारा घोषणा की की गई थी कि काम के दौरान सप्ताह पूरा होते ही ₹202 प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी का भुगतान किया जाएगा लेकिन हमारे ग्राम मगरोल में अभी तक लगभग 97 मजदूरों की मजदूरी बकाया है
जब पंचायत मित्र य प्रधान से जॉब कार्ड के पैसे की बात करते हैं तो यह कहकर टाल देते हैं कि अभी खाते में पैसा नहीं आया है जब आएगा तुम लोगों खाते में भेज दिया जाएगा । उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए मौके पर उपस्थित रहे मजदूर रविन्द्र भीकम मगन शंकर राजा बाबू इंद्रपाल अरविंद्र तकदीर नीरज मनोज और सैकड़ों मजदूर उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने