Top News

जमीन पर कब्जा करने वाले गिरफ्तार

कंचौसी(औरैया)। गांव की जमीन पर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चौकी प्रभारी रामप्रकाश ने बताया कि गांव की कीमती भूमि पर जीनत पत्नी मोइनुद्दीन और उसके भाई रासिद पुत्र किरमा खान ने कब्जा कर रखा था।
अधिकारियों के आदेश पर दो सप्ताह पहले टीम कब्जा हटाने गई थी, पुलिस और राजस्व टीम के सामने महिला ने शरीर पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगाने का प्रयास किया था। सोमवार को सुबह कंचौसी चौकी व दिबियापुर थाने की पुलिस ने औरैया की तरह बाइक से जाते समय पकड़ कर दोनों को जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने