सहायल (औरैया)। दिबियापुर बेला मार्ग पर सोमवार को डंपर की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को सीएचसी सहार में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
पहाड़पुर गांव निवासी राम स्वरूप (30) पुत्र शिवचरन सोमवार को दोपहर साइकिल से दिबियापुर जा रहा था। तभी बेला की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know