Top News

जलालपुर में सीता मां महिला प्रेरणा ग्राम संगठन का गठन हुआ!

 

■ *पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को शिक्षा व स्वरोजगार से जोड़ने को  प्रशिक्षण दिया गया   घनश्याम सिंह

औरैया: जनपद के ग्राम जलालपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत "सीता मां महिला प्रेरणा ग्राम संगठन" का गठन हुआ जिसके तहत ग्रामीण महिलाओं को शिक्षा व स्वरोजगार से जोड़ने को प्रशिक्षण दिया गया।।

 ग्राम जलालपुर में आयोजित कार्यक्रम में सीनियर आईसीआरपी कलस्टर हरचंदपुर ब्लाक अछल्दा सरला देवी बीके व आनंद कुमारी एस एम की उपस्थिति में सर्वसम्मति से "सीता मां महिला प्रेरणा ग्राम संगठन" का गठन हुआ जिसमें उषा अध्यक्ष,सुधा सचिव,किरन देवी कोषाध्यक्ष,सोनी देवी उपाध्यक्ष,ममता उपसचिव,सुरभि वीओ सहायिका,शोभा समूह सखी,संध्या देवी कृषि स

खी चुनी गईं, जिन्हें फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया,इस मौके पर सीनियर आईसीआरपी सरला देवी ग्राम संगठन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समूह में पांच सूत्रों का  जिसके तहत समूह की महिलाओं द्वारा निर्धारित समय पर नियमित साप्ताहिक बैठक,नियमित साप्ताहिक बचत,आंतरिक लेन देन,साप्ताहिक उधर ऋण वापसी,नियमित साप्ताहिक लेखा जोखा का पालन करना होगा,इस मौके पर समूह की महिलाओं को ग्राम संगठन में बैठने,नए ऋण लेने की जानकारी दी गई,इस मौके पर ब्लाक प्रबन्धक अंकित चतुर्वेदी,वरिष्ठ संभ्रांत रतन कुमार शुक्ला,शिव ओम,अनुज कुमार आदि उपस्थित थे।।

फ़ोटो: संगठन की चयनित पदाधिकारियों को सम्मानित करतीं सीनियर आईसीआरपी सरला देवी

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने