उत्तर प्रदेश न्यूज21ब्यूरो रिपोर्ट
आज सहायल के मुग़रिहा गांव में स्थित कु उमेन्द्र सिंह इंटर कॉलेज में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रहे शिक्षक नेता स्व उमेन्द्र सिंह सेंगर को विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी।आज ही के दिन 2009 में शिक्षकों के हरदिल अज़ीज़ नेता का आकस्मिक निधन हुआ था।जिले में प्राथमिक शिक्षक संघ के लगातार दो बार अध्यक्ष रहने वाले स्व उमेन्द्र सिंह छात्र राजनीति में भी बहुत सक्रिय रहे।राजनीति पृष्ठभूमि से जुड़े इस नेता ने 1992 में जनता महाविद्यालय, अजीतमल में छात्रसंघ अध्यक्ष के चुनाव में विजय प्राप्त की।आज उनकी याद में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रामबाबू सविता ने कहा कि जो लोग अधिक सामाजिक होते है उन्हें ईश्वर भी जल्दी बुलाता है।उमेन्द्र सिर्फ शिक्षक संघर्ष के लिए ही याद नही किये जाते वो तो हर समय हर किसी की समस्या में साथ खड़े होते थे।उनके छोटे भाई जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष नितेन्द्र सिंह गौरव ने कहा कि भाई हमारे दिलों में आज भी जिंदा हैं हम और हमारा परिवार उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने को दृढ़ संकल्पित है।उनकी याद में ही कु उमेन्द्र सिंह इंटर कॉलेज की स्थापना की गई है।कार्यक्रम में देवेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व
प्रधान मुगरिहा, दिनेश पाल सिंह,अजय श्रीवास्तव, छोटे लाल प्रधान मुगरिहा, मुन्नू यादव,शिवकरन सिंह,टीटू यादव,शैलेन्द्र कुमार,भानु प्रताप सिंह,गजेंद्र सिंह भदौरिया आदि लोग सम्मलित रहे।
प्रधान मुगरिहा, दिनेश पाल सिंह,अजय श्रीवास्तव, छोटे लाल प्रधान मुगरिहा, मुन्नू यादव,शिवकरन सिंह,टीटू यादव,शैलेन्द्र कुमार,भानु प्रताप सिंह,गजेंद्र सिंह भदौरिया आदि लोग सम्मलित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know