Top News

शातिर साइबर ठग के हाथ लगने से बचे ग्राम पंचायत शहबाजपुर के साढ़े तैंतालिश लाख रुपये!

उत्तर प्रदेशNews21
■ *ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शिल्पा सिंह व ग्राम प्रधान अवधेश कुमार ने कार्यवाही को थाने में दर्ज कराई रपट*
घनश्याम सिंह
औरैया: ग्राम्य विकास विभाग व बैंक कर्मियों की सजगता से जनपद के विकास खंड सहार की ग्राम पंचायत शहबाजपुर की निधि के साढ़े तैंतालिश लाख रुपये: शातिर साइबर ठग के हाथ लगने से बच गए,इस संबध में कार्यवाही हेतु ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान ने बेला थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है।।
      थाने में दर्ज कराई रपट में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुश्री शिल्पा सिंह व ग्राम प्रधान अवधेश कुमार ने बताया कि  सुधाकर डी मेशराम नाम के व्यक्ति ने खाता हाई जैक कर साजिश के तहत चेक की नकल करते हुए उनके नकली हस्ताक्षरों से ऑनलाइन साढ़े तैंतालिश हजार रुपये निकलने की कोशिश की,किन्तु डोंगल सिस्टम लागू होने  से  निधि की इतनी बड़ी धनराशि का चेक भुनाने के प्रयास से बैंक  व विभागीय अधिकारी सकते में आ गए,इस पर उन्होंने पंचायत राज अधिकारी औरैया से जानकारी मांगी तब मामला बड़े साइबर घोटाले का सामने आया,इस पर विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शिल्पा सिंह व प्रधान अवधेश कुमार ने
थाना बेला जाकर रिपोर्ट अंकित कराई,इस संबंध में  बेला थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि मामले की सुसंगत धाराओं में रपट अंकित कर ली गई है,आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने