सोशल मीडिया पर नियंत्रण के लिए BJP ने फेसबुक के अधिकारियों से की सांठगांठ: प्रियंका गांधी
उत्तर प्रदेश न्यूज 21 प्रियंका गांधी ने कहा, बीजेपी के नेता गलत जानकारी और नफरत फैलाने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे हैं।बीजेपी ने फेसबुक के आधिकारियों से सांठगांठ भी की, ताकि सोशल मीडिया पर नियंत्रण बना रहे।फेसबुक हेट स्पीच के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है।राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
ने बीजेपी पर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने रविवार को एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, बीजेपी के नेता गलत जानकारी और नफरत फैलाने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने फेसबुक के आधिकारियों से सांठगांठ भी की, ताकि सोशल मीडिया पर नियंत्रण बना रहे।प्रियंका गांधी ने बीजेपी नेता पर भड़काऊ पोस्ट पर फेसबुक की ओर से एक्शन नहीं लेने की एक रिपोर्ट को साझा किया है।अपनी पोस्ट में प्रियंका गांधी ने लिखा, भारत के ज्यादातर मीडिया चैनल के बाद अब सोशल मीडिया की बारी है।भारतीय जनता पार्टी नफरत और दुष्प्रचार फैलाने के लिए हर तरह के हथकंडे का इस्तेमाल करती थी और अभी भी कर रही है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know