बिधूना तहसील के अंर्तगत ग्राम शिवरा,महू,गोंडा, रामनगर कल्यानपुर,ककराही होते हुए एक बम्बा निकला हुआ है आपको बताते चले किसानों की सुध लेने बाला कोई नही परेशान किसानों ने बताई हकीकत बम्बे की न तो साफ-सफाई हुए और न ही पानी छोड़ा गया है ग्रामीणों ने यह आरोप लगाया है कई माह पहले से किसान परेशान है कि बम्बे की सफाई हो जाती तो उनको फसल में पानी देने में राहत मिल सकती थी लेकिन यहाँ का नजारा ही कुछ अलग है किसान परेशान ठेकेदार मौज कर रहे है बम्बे की सफाई ना होने का आखिर क्या कारण है सरकार के द्वारा ठेकेदारी को क्या कोई आदेश नही आया जिससे कि वो बम्बे की साफ सफाई करवाकर के किसानों तक राहत पहुँचा सके या फिर उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ जी के सारे के सारे वादे सिर्फ और सिर्फ कागजों पर ही खरे उतरते है जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती दिख रही है या फिर सरकार के द्वारा दिया गया बजट जो कि ठेकेदार पूरा डकार गए अब सांस भी नही ले रहे है किसानों में रोष व्याप्त है कि सरकार अपने मंसूबों पर खरी नही उतर रही है किसानों को मिलने बाला लाभ बीच रास्तों से ही कागजों में पूरा कर दिया जाता है आख़िर परेशान किसान अपनी फसलों को भरने के लिए रात-दिन इंजनों का सहारा लेकर के फसल को पानी दे पा रहे है वहीं देखा जाए कुछ दिनों बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के द्वारा वसूली का कार्य शुरू हो जाएगा किसानों से कर पूरा वसूला जाता है लेकिन उसका लाभ उनको कतई नही मिलता है किसानों ने सरकार से मांग की है कि जल्द ही बम्बे की सफ़ाई का कार्य शुरू करवाया जाएं जिससे कि हो रही समस्याओं से निजात मिल सके।
किसानों में रोष व्याप्त ,नही हुई बम्बे की साफ-सफाई न मिला फसल को पानी....
अनुराग सिंह (संपादक)
0
Tags
औरैया

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know