Top News

औरैया जिले के थानों व पुलिस अफसरों को मिले टेबलेट, जांच व पुलिस के कामों में मिलेगी सहूलियत!औरैया

उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया में एडीजी जोन ने जिला ट्रेनिंग यूनिट का शुभारंभ किया
उत्तरप्रदेश न्यूज़21औरैया: पुलिस अधिकारियों के साथ साथ जिले के थानों में 3-3 टैबलेट दिए गए हैं। इनसे विवेचना के साथ-साथ अन्य पुलिसिया कामकाज सुविधाजनक तरीके से हो सकेगा। मंगलवार को कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक जय नारायण सिंह ने यहां जिला प्रशिक्षण यूनिट का शुभारंभ करने के साथ पुलिस अधिकारियों को टेबलेट वितरित किए। मुख्यालय पर जिला प्रशिक्षण इकाई कक्ष का लोकार्पण करने के साथ अपर पुलिस महानिदेशक ने पौधारोपण भी किया । अपर पुलिस महानिदेशक ने जनपद औरैया के क्षेत्राधिकारियों व समस्त थानों के थानाध्यक्ष को मोंटरी टेबलेट प्रदान किये जिससे कि घटनाओं का जल्द अनावरण हो सके।टेबलेट में विवेचना व पुलिस से

संबंधित अन्य विवरण रखा जा सकेगा।

बाद में उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए आने वाले त्योहारों गणेश चतुर्थी व मोहर्रम को लेकर दिशा निर्देश दिए। त्योहारों को सोशल डिस्टेसिंग के साथ तथा अपने घरों में मनाने की अपील की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुनीति ,अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, बिधूना क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप व अजीतमल क्षेत्राधिकारी कमलेश पांडेय व समस्त जनपद के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
पुलिस प्रशिक्षण के उपयोगी यूनिट
यह कक्ष जनपद में प्रशिक्षण इकाई का केन्द्र विकसित किया गया है जिसमें 10 कम्प्यूटर मय अन्य आधुनिक उपकरण व एक समय में 20 से 25 कर्मचारीगण को C.C.T.N.S के नए संसोधन, टाइपिंग से लेकर अन्य व्यवहारिक ज्ञान का प्रशिक्षण दिया जा सकता है।

प्रहरी एप्प आम जनता की सुविधा हेतु सीसीटीएनएस योजना के अन्तर्गत प्रहरी एप्प को तकनीकी सेवायें मुख्यालय स्तर पर तैयार किया गया है । इस एप्प को सीसीटीएनएस, यूपीकॉप एप्प तथा अन्य माध्यम से सीटीजन एप्प से जोड़ा गया है। इस एप्प का प्रयोग जनपद के समस्त थानों के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। इस एप्प को बीट में प्रयोग किये जाने से आम जनमानस को सीधा लाभ प्राप्त होगा।
कायाकल्प अवार्ड, तीन लाख मिलेंगे
आधुनिक होती औरैया पुलिस, मिले नये 38 टेबलेट
जनपद में नव सृजित बीट प्रणाली के लागू करने व लोगों की सुविधा के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस को 38 नये टेबलेट प्राप्त हुए हैं। जिनमें 33 टैबलेट थानों के लिए व 05 टेबलेट पुलिस अधिकारियों को दिए गये हैं। नवसृजित बीट प्रणाली के तहत बीट अधिकारी टेबलेट लेकर अपनी बीट में जायेगा तथा पासपोर्ट सत्यापन,चरित्र सत्यापन, शस्त्रों का सत्यापन व अपराधियों से सम्बंधित समस्त डाटा टेबलेट के माध्यम से प्रहरी एप्प में फीड करेगें एवं विवेचक केस डायरी के साथ-साथ घटनास्थल पर टेबलेट को साथ रखेगें। इन कार्यो की समीक्षा समय-समय पर पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा की जायेगी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये जायेगें।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर, जय नरायन सिंह द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी पर्व मोहर्रम व गणेश चतुर्दशी को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। एडीजे जोन द्वारा जनपद औरैया के लोगों से कोविड-19 के संक्रमण के द्ष्टिगत आगामी पर्वों पर पुलिस द्वारा पीस कमेटी के माध्यम से या मीडिया के माध्यम से जिन गाइड लाइन की जानकारी प्राप्त हुई है उन निर्देशों का पालन कर औरैया प्रशासन का सहयोग करें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने