Top News

अवैध शराब के साथ पांच गिरफ्तार, भेजा गया जेल!


उत्तरप्रदेश न्यूज़21 औरैया:अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को पुुलिस ने तीन लोगों को दबोच लिया। उनके पास से पुलिस ने बड़ी संख्या में अवैध शराब भी बरामद की है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

कोतवाली के उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने सोमवार की सुबह करीब सवा नौ बजे थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ला गेट के समीप नवल किशोर निवासी ग्राम मधूपुर कोतवाली औरैया के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद कर पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

उधर सहायल संवाददाता के मुताबिक थाना सहायल के उपनिरीक्षक हितेश कुमार ने सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे थाना क्षेत्र के असू चौराहा से सौथरा अड्डा की तरफ जाते समय बृजेश कुमार निवासी सहायल अड्डा के कब्जे से 28 क्वार्टर तथा चंद्रकेश निवासी ग्राम सौथरा थाना सहायल के कब्जे से 40 क्वार्टर देशी शराब बरामद कर धर दबोचा। थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना एरवाकटरा के हेड कांस्टेबल कायम सिंह ने सोमवार की सुबह करीब पौने 10 बजे थाना क्षेत्र के अरिंद नदी पुल के समीप नीलू उर्फ धीरेंद्र निवासी ग्राम सूरजपुर के कब्जे से देशी कच्ची शराब बरामद कर पकड़ लिया। इसी तरह से इसी थाने के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने सोमवार की सुबह करीब
साढ़े नौ बजे थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर के समीप तिराहा पर नसीर निवासी फकीरपुरा थाना इंदरगढ़ जनपद कन्नौज के कब्जे से पांच लीटर तथा आरिफ उर्फ टन्नू के कब्जे से भी पांच लीटर देशी कच्ची शराब बरामद कर धर दबोचा। थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने