Top News

जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व व पुलिस टीम पर हमला, चार महिला पुलिसकर्मी घायल

जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व व पुलिस टीम पर हमला, चार महिला पुलिसकर्मी घायल


उत्तरप्रदेश न्यूज़21 सहायल (औरैया)। गांव असू में पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर हमला करने के मामले में देर रात लेखपाल ने 11 दबंगों और 20 अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। लेखपाल ने बताया कि चार बार जमीन की पैमाइश की गई। हर बार जमीन पीडब्लूडी की होने की जानकारी दी गई, लेकिन दबंग हैं कि मानने को तैयार नहीं हैं। थाने की पुलिस ने जल्द मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही।
गांव असू में दबंगों ने पीडब्लूडी की जमीन पर दीवार बनाकरकब्जा किया, जब जांच करने राजस्व टीम गांव पहुंची तो दबंगों ने हमला कर दिया। क्षेत्रीय लेखपाल विनय कुमार ने बताया कि जिस जमीन को लेकर विवाद हो रहा है। उसकी पैमाइश एक बार नहीं बल्कि चार बार की गई। हर बार दबंगों को बताया गया कि जिस जमीन पर उन लोगों ने दीवार बनाई है वह जमीन पीडब्लूडी की है, लेकिन दबंग न तो उसकी बात मानने को तैयार थे और न ही किसी अधिकारी की। कब्जा हटाने के संबंध में दबंगों को पहले चेतावनी भी दी गई थी। आज जब टीम पहुंची तो टीम पर हमला किया। चार बारजमीन की हुई पैमाइश के संबंध में ग्रामीणों को भी जानकारी है।उधर, थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि देररात लेखपाल विनय कुमार ने सुरेश पुत्र बाकेलाल, अशोक कुमार पुत्र लला, जितेंद्र, सुनील पुत्रगण सुरेश कुमार और उनके 11 परिजनों के अलावा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ हमला करने की तहरीर दी है। मामला दर्ज किया जा रहा है। मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।राजस्व टीम पर हुए हमले के बाद गांव में सुरक्षाकी दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया। इधर घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल देखने को मिला। ग्रामीण घटना के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी देने से बचते दिखे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने