मुकेश अंबानी बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति, 80.6 अरब डॉलर है कुल संपत्ति
मुकेश अंबानी अब दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति (Mukesh Ambani Net Worth) बन गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के अनुसार, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति बढ़कर 80.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई है.

इस साल मुकेश अंबानी ने इन अरबपतियों को छोड़ा पीछे
पिछले महीने ही मुकेश अंबानी ने कई दिग्ग्ज अरबपतियों को संपत्ति के मामले में पीछे छोड़ दिया था. इसमें टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक इलॉन मस्क (Elon Musk) और अल्फाबेट इंक के सह-संस्थापक सर्जी ब्रिन (Sergie Brin) और लैरी पेज (Larry Page) शामिल हैं. इसके अलावा मुकेश अंबानी ने संपत्ति के मामले में दिग्गज निवेश वॉरने बुफेट (Warren Buffet Net Worth) को भी पीछे छोड़ दिया है. 2020 के बाद से ही अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Limited) के शेयरों में बड़ी तेजी दर्ज की गई है. शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर्स 2,146 रुपये प्रति शेयर (RIL Share Price) पर बंद हुए. पिछले दिन के मुकाबले इसमें 0.56 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया.
कई कंपनियों ने जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश किया
इस साल अर्नाल्ट को 25 अरब डॉलर का नुकसान
दूसरी तरफ बर्नार्ड अर्नाल्ट की मालिकाना वाली LVMH के शेयर में इस साल गिरावट दर्ज की गई है. यही कारण है कि 2020 में टॉप 500 अरबपतियों में सबसे ज्यादा नुकसान अर्नाल्ट को ही हुआ है. इस साल अर्नाल्ट की संपत्ति में 25.1 अरब डॉलर की गिरावट आई, जिसके बाद अब उनकी कुल संपत्ति घटकर 80.2 अरब डॉलर ही रह गई है.
ये हैं टॉप 3 अरबपति
दुनिया के सबसे बड़े अरबपतियों की लिस्ट में अब मुकेश अंबानी से आगे और पहले पायदान पर अमेजन इंक के संस्थापक जेफ बेज़ोस हैं. बेज़ोस की कुल संपत्ति करीब 187 अरब डॉलर है. वहीं, दूसरे पायदान पर 121 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स हैं. जबकि, 102 अरब डॉलर के साथ फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग तीसरे पायदान पर है. (डिस्केलमर- न्यूज18 हिंदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का हिस्सा है. नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास ही है.)
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know