पकड़े गए अभियुक्त की गई थी गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई
औरैया। जिले के बिधूना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार की अल सुबह करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे 15 हजार रूपए के इनामी एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्त पर गैंगस्टर के अंतर्गत कार्यवाही की गई थी।बिधूना कोतवाली क्षेत्र में अछल्दा रोड से लूट एवं गैंगस्टर का 15 हजार का आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार अभियुक्त1साल से अधिक समय से था ।फरार ।
मामला है ।औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अछल्दा रॉड पर एक युवक के खड़े होने की सूचना मुखविर द्वारा दी गई ।पुलिस ने बगैर देर किए सब इंस्पेक्टर पवन कुमार ने अपनी टीम के साथ अछल्दा रॉड रेपिड ग्लोबल स्कूल के पास अपने हमराहियों के साथ संदिग्ध युवक को घेरा बंदी करने लगे तभी भगाने का प्रयास करते हुए भगाने से पहले ही पकड़ लिया ।पकड़े गए युवक ने अपना सुदेश निवासी चिरयापुर बताया कोतवाली में लाकर जब और भी पूछ ताछ की गई तो वह लूट एवं गैंगस्टर में फरार चल रहा था ।जिसके ऊपर 15000हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।सुदेश के पास से एक 315 बोर का तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस भी मिला।
उन्होंने बताया कि सुदेश एक गिरोहबंद अपराधी है जिसके ऊपर लूट व चोरी के कई मामले दर्ज हैं, इसके विरूद्ध गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गयी थी, इसके सभी साथी पूर्व में पकड़े जा चुके थे, मगर यह करीब डेढ़ वर्ष से फरार था और नाम व पता ठिकाना बदल कर रह रहा था। पुलिस अधीक्षक ने इसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था। इस दौरान बिधूना कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल भी रहे।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know