Top News

भाजपा के द्वारा विधानसभा बिधूना के क्षेत्र सहायल में वर्चुअल रैली का शुभारंभ पूर्व राज्यमन्त्री ने किया

सहायल  (औरैया) । कस्वा में स्थित राधा कृष्णा गेस्ट हाउस  में  भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधानसभा बिधूना  के क्षेत्र सहायल में वर्चुअल रैली का सोमवार को आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व राज्यमंत्री ब्रजेश शुक्ला ने किया। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणीय सदस्य ब्रजेश शुक्ला  ने कहा कि लॉक डाउन में अब तक पार्टी के द्वारा जरूरतमंदों की मदद की गई है आगे भी मददज्यादा से ज्यादा की  जारी रहेगी। केंद्र और राज्य सरकार खुलकर गरीब लोग की मदद कर रही है।,अगर इससे विपक्ष ने जल्द सबक नही लिया तो प्रदेश की जनता उनको सबक जल्द सिखा देगी। वर्चुअल रैली को जिलामहामंत्री कौशलेंद्र राजपूत ने भी संबोधित किया। पूर्व राज्यमंत्री ने
वर्चुअल रैली में उपस्थित हुए सभी कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद किया।  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत व् मंडल महामंत्री सोनू मिश्रा ने सभी से वर्चुअल रैली में सभी कार्यकर्ताओ से जुड़ने को कहा इस अवसर पर जिला महामंत्री धीरेंद्र गौर, जिला मंत्री ऋषि पांडेय ,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत ,महामंत्री सोनू मिश्रा,कृष्ण कुमार विजय शंकर अगिनहोत्री ,गनी तिवारी ,संकुल तिवारी ,रामनरेश तिवारी ,अनिल मिश्रा , ,रविंद सेंगर, आदि समेत सैकड़ों की संख्या में वर्चुअल रैली में लोग शामिल हुए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने