*पीबीआरपी अकादमी, दिबियापुर के बच्चों ने परीक्षा परिणाम में बेहतर अंक पाकर प्रतिभा प्रदर्शित की*
■ *गदगद छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल:खुशी से झूमें*
■ *विद्यालय संस्थापक संतोष पाण्डेय व प्रबंधक दिनेश पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया*
घनश्याम सिंह औरैया :पीबीआरपी अकादमी, दिबियापुर के बच्चों ने परीक्षा परिणाम में बेहतर अंक पाकर प्रतिभा प्रदर्शित की,इस उपलब्धि से छात्र फूले नहीं समाये।।
पीबीआरपी अकादमी, दिबियापुर के छात्र शरद पोरवाल ने 92 फीसद अंक हासिल कर विद्यालय में अव्वल होने का गौरव हासिल किया। जबकि दूसरे स्थान पर आदित्य सिंह ने 91 फीसद अंकों के साथ विद्यालय में दूसरे स्थान प्राप्त किया । जबकि तीसरे स्थान पर शैलेश सिंह सुशांत सिंह और अभिषेक चंदेल ने संयुक्त 86 फीसद अंको से विद्यालय को गौरवनीत किया, जबकि समस्त पी बी आर पी ग्रुप संस्थान मे पल्लवी 88 फीसद, प्रशांत कुमार 87 फीसद, तानशा 84 फीसद को हासिल किये !
विद्यालय के संस्थापक संतोष पाण्डेय प्रबंधक दिनेश पाण्डेय ने विद्यालय के अच्छे अंक लाने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया।
प्रधानाचार्य सौरव कश्यप ने भी
परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता अर्जित करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी!
मौके पर उप प्रधानाचार्य प्रशांत पुरवार , अंशुमान सिंह , गिरेन्द्र यादव ,संदीप योगी , बृजेन्द्र सिंह आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी सफल छात्र-छात्राएं शुभकामनायें दी
फ़ोटो:खुशी से झूमती छात्र-छात्राएं

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know