Top News

एक साथ दो लड़कियों से शादी कर सुर्खियों में आया यह लड़का, जाने क्या है पूरा मामला

एक साथ दो लड़कियों से शादी कर सुर्खियों में आया यह लड़का, जाने क्या है पूरा मामला


सोशल मीडिया पर तेजी से एक अनोखी शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक दूल्हा दो दुल्हनों के साथ मंडप में फेरे ले रहा है और वहां सारे लोग मौजूद हैं। मामला मध्य प्रदेश के बैतूल का बताया जा रहा है,जहां यह अनोखी हुई है। ये वायरल वीडियो बैतूल के घोडाडोंगरी के तहसील के सलैया गांव की है। खबर के मुताबिक यहां एक लड़के ने सर्वसम्मती से दो दुल्हन के साथ शादी रचाई और सात फेरे लिए।

खबरों के मुताबिक, सलैया गांव के आदिवासी युवक संदीप उईके ने घोडाडोंगरी तहसील के कोयलारी गांव की एक युवती शशिकला और होशंगाबाद जिले की एक अन्य युवती सुनंदा के साथ विवाह किया। संदीप भोपाल में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान उसकी दोस्ती होशंगाबाद जिले की युवती सुनंदा से हो गई। इधर, घर वालों ने कोयलारी गांव की युवती शशिकला के साथ उसका विवाह तय कर दिया। संदीप की शादी तय होने की वजह से तीनों परिवारों में विवाद होने लगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने