लेखपाल पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप जिला अधिकारी से की जांच की मांग
दिबियापुर । एक सामाजिक संस्था व राजनीतिक दलों से जुड़े कुछ लोगों ने एक स्थानीय लेखपाल के ऊपर तमाम तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं यहां तक की लेखपाल की चरित्र पुस्तिका का अवलोकन कर कार्यवाही करने तक की मांग की गई है जिला
अधिकारी को भेजे गए पत्र में सामाजिक संस्था जनहितकारी व राजनीतिक दल के लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है की ग्राम पंचायत वसुंधरा ग्राम पंचायत जमुआ ग्राम पंचायत सेहुद का इन लेखपाल महोदय के पास चार्ज है उनका सर्विस रिकॉर्ड बहुत ही भ्रष्टाचार से परिपूर्ण रहा है यहां तक कि इनके ऊपर सरकार द्वारा रिकवरी के भी आदेश किए गए हैं यह जहां भी कार्यरत रहे हैं वहां बड़े बड़े घपले किए जिसके चलते सर्विस के दौरान इनको तमाम बार निलंबन की कार्यवाही का सामना करना पड़ा है। इस लिहाज से इनकी चरित्र पुस्तिका का अवलोकन कर इन के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए।

शिकायत करने वालों में जनहितकारी संस्था के अध्यक्ष गोपाल स्वरूप त्रिपाठी भाजपा के अवधेश शुक्ला सुभाष चंद, जय राम राजपूत, अमर सिंह राजपूत, अमित कुमार, राम सुंदर कश्यप ,दशरथ सिंह यादव ,शैलेंद्र कुमार ,भाजपा के राजेश पांडे गिरीश तिवारी चंद्रकांति मिश्रा व कौशल राजपूत शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know