Top News

संशोधित एससी एसटी एक्ट के विरोध में दिया 23 वां ज्ञापन

संशोधित एससी एसटी एक्ट के विरोध में  दिया  23 वां ज्ञापन 

दुरुपयोग को रोकने की की गई मांग

दिबियापुर ।एससी एसटी एक्ट संशोधन 2018 के बाद इस एक्ट के बढ़ रहे दुरुपयोग के विरोध में एवं इसका दुरुपयोग रोकने के लिए संशोधन करने हेतु  अखिल भारतीय जन जागरण मोर्चा द्वारा हर माह की 19 तारीख को दिए जाने वाले धरने के क्रम में सोमवार को 23वां ज्ञापन भारत के महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्रीय मांग पत्र  अपर जिलाधिकारी  रेखा एस
चौहानऔरैया को सोंपा गया।  मांग पत्र में एससी एसटी एक्ट की समीक्षा करने एवं इसका दुरुपयोग रोकने हेतु संशोधन करने समान नागरिक समान अधिकार के तहत हर जाति और धर्म के लोगों को सम्मानित जीवन जीने समान प्रताड़ना पर समान आर्थिक सहायता प्राप्त कराने जनवरी 2016 के बाद इस एक्ट के अंतर्गत अब तक लिखाये गये मुकदमों की विशेष जांच दल द्वारा जांच कराये जाने फर्जी मुकदमें लिखाकर प्राप्त की गई सरकारी धनराशि को वापस लेने एवं इस एक्ट का दुरुपयोग कर झूंठी रिपोर्ट लिखाकर  प्रताड़ित किए गए व्यक्ति को सरकारी आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की गई है मोर्चा के संयोजक महेश पांडे ने बताया कि जब तक इस एक्ट का दुरुपयोग रोकने के लिए कोई संशोधन नहीं हो जाता है तब तक हर माह की 19 तारीख को यह धरना दिया जाता रहेगा संयोजक ने सभी लोगों से अपील की है कि मान सम्मान का जीवन जीने एवं आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मान सम्मान पूर्वक जीवन जीने के लिए इस एक्ट का विरोध शांतिपूर्ण , संवैधानिक तरीके से करते रहें । अगले 19  अगस्त   को जिला मुख्यालय ककोर जिला औरैया पर प्रातः 10  बजे जिला अधिकारी औरैया को ज्ञापन दिया जाएगा । सभी लोग कोरोना संक्रमण के दौरान सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुऐ निश्चित समय पर मुख्यालय पहुंचने का कष्ट करें ।  ज्ञापन देते समय महेश पांडे ,  देवेंद्र गुप्ता  मौजूद रहे ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने