दिबियापुर । । उप्र सरकार के कृषि राज्य मंत्री एवम दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहित पदाधिकारियो ने महामारी के चलते अपने आवास पर सादगी से भारतीय राजनीति में राष्ट्रवादी विचारों के प्रकाश स्तभ श्रेष्ठ विचारक, महान शिक्षाविद, भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई । उन्होंने जयंती के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग से वार्ता कर भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं से वार्ता में बताया कि 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता में जन्में डा0 मुखर्जी राष्ट्रवादी राजनीति के पुरोधा थे। वे कट्टर समाज सुधारक, निर्भिक
एकनिष्ठ राष्ट्रभक्त थे। राष्ट्र के प्रति समर्पण और देश भक्ति उनमें कूट-कूट कर भरी थी। वही कहा कि भारत की एकता और अखण्डता के लिये अपने प्राणो का बलिदान करने वाले जनसंघ के संस्थापक हमारे प्रेरणा स्रोत्र डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती आज पूरे देश भर में कोरेना के चलते सादगी से मनायी जा रही है। व सभी लोग घर पर ही मनाए जयंती । इससे पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत व औरेया विधानसभा प्रभारी अवधेष शुक्ला ने उनके चित्र पर मालार्पण कर उनको नमन किया ।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know