दिबियापुर । मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीसीडा एवं नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी द्वारा प्लास्टिक सिटी दिबियापुर में वृक्षारोपण किया गया। नोडल अधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर प्लास्टिक सिटी की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिये कि पुलिस चौकी की शीघ्र मरम्मत कराई जाये। बान्ड्रीवाल बनवाकर पुलिस विभाग को हस्तान्तरित किया जाये। आंवटियों को शीघ्र कब्जा दिलवाया जाये। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वार्ता कर उनके मुददे स्थिर कर लिये जाये। आवंटियों से वार्ता कर उनको उत्साहित किया जाये। जुलाई मे कब्जा हस्तान्तरण की कार्यवाही का लक्ष्य निर्घारित किया जाये। गेल के अघिशाषी निदेशक से यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबन्धक वार्ता कर प्लास्टिक सिटी के भूखण्डों की उपलब्धता बताई जाये। जिससे की वही किसी इच्छुक उद्यमी को सूचित कर सकें। उन्होने नें मुख्य अभियन्ता विद्युत को प्लास्टिक सिटी की विद्युत सप्लाई को
औद्योगिक फीडर से जोडने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
औद्योगिक फीडर से जोडने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know